Posts

Showing posts from June, 2024

*नगर पालिका ने चलाया नालों की सफाई का अभियान:बारिश से पहले जल जमाव की समस्याओं से निजात दिलाने की पहल*

मदन बैरागी महागढ़  नीमच जिले में जल्द ही प्रदेश और देश में मानसून दस्तक देने जा रहा है। मानसून और भीषण बारिश के दौरान शहर की जन जीवन पर विपरीत प्रभाव न पड़े और जल निकासी में कोई दिक्कत न हो इस बात को ध्यान में रखते हुए। नगर पालिका द्वारा मानसून के पूर्व शहर के नलों की सफाई का अभियान शहर के वार्ड नंबर-17 मे चलाया जा रहा है। इसके तहत शहर के महू रोड स्थित नालों की सफाई की जा रही है। दरअसल इलाके में नालियों के चोक होने की स्थिति में कई बार जल जमाव की स्थिति निर्मित हो जाती हैं। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अभियान के तहत आज बड़ी मात्रा में नलों से बरसों से जमा हुआ कचरा निकाला गया। सफाई अभियान को देखने क्षेत्रीय पार्षद छाया जायसवाल भी पहुंची। जिन्होंने नगर पालिका के कर्मचारियों से कार्य की प्रगति के विषय में चर्चा की। इसके साथ ही बताया कि बारिश के पूर्व सभी नालों की सफाई कर ली जाएगी शहर के अन्य वार्डों में भी यह सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

रजिस्टर्ड, प्रेस क्लब तहसील मनासा रामपुरा की कार्यकारिणी घोषित

  मनासा - मनासा रामपुरा व कुकड़ेश्वर क्षेत्र सहित ग्रामीण अंचल के पत्रकारो के हितो के लिए विगत लगभग 4 वर्ष पूर्व से मनासा विधान सभा क्षेत्र में मप्र शासन द्वारा पंजीकृत पत्रकारो का संगठन - प्रेस क्लब मनासा रामपुरा की नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमे इस क्लब में तीन उपाध्यक्ष तीन महामंत्री एक कार्यकारी अधक्ष की नियुक्ति तय की गई है संगठन के संरक्षक प्रभुलाल सियार व कैलाश राठौर की अनुशंसा से संगठन सचिव रमेश गुर्जर द्वारा घोषित की गई। जिसमे रजिस्टर्ड प्रेस क्लब मनासा रामपुरा के अध्यक्ष पद पर गोपालदास बैरागी कड़ी खुर्द (कुकड़ेश्वर) को नियुक्त किया गया है। वंही उपाध्यक्ष पद पर रूपेश सारू रामपुरा को नियुक्त किया गया। बद्रीलाल गुजर देवरी खवासा मनासा को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. बबलू चौधरी भाटखेड़ी यथावत है। वंही मदनदास बैरागी महागड़ को महासचिव पद पर  नियुक्त किया गया। संगठन सदस्य के रूप में राकेश राठौर मनासा को यथावत रखा गया है। वंही मनासा विधान सभा क्षेत्र की एकमात्र महिला पत्रकार, रिया पिपलीवाल को प्रेस क्लब मनासा रामपुरा की महिला प्रकोष्ट की अध्यक्ष पद ...

एक्शन में होंगे मध्य प्रदेश के " नायक" मुख्यमंत्री मोहन यादव..

Image
मध्य प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में अचानक निरीक्षण और मॉनिटरिंग के लिए मध्य प्रदेश में 731 नए हेलीपैड बनाए जा रहे हैं अभी मध्य प्रदेश में 208 हेलीपैड हैं अब कुल मिलाकर 939 हेलीपैड तैयार होंगे पीडब्ल्यूडी विभाग को इसकी नोट शीट भेज दी गई है और मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि उन स्थानों को चिन्हित किया जाए कि जहां पहुंचने में तकलीफ और कठिनाई होती है उन स्थानों पर हेलीपैड का निर्माण तुरंत किया जाए ताकि शासन प्रशासन अचानक कभी भी जाकर वहां   पर निरीक्षण और मॉनिटरिंग कर सके कुछ इलाके दूरस्थ दुर्गम है और सुविधाओं से वंचित है ऐसे ग्रामीण इलाकों में शासन की योजनाओं से अवगत कराया जा सके मुख्यमंत्री के इस कदम की सराहना की जा रही है पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने 731 हेलीपैड निर्माण का आदेश दिया है निश्चित ही इसमें शासकीय अधिकारियों में हमेशा हड़कंप मचा रहेगा..!!