Banner
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588
]]>
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588

*नगर पालिका ने चलाया नालों की सफाई का अभियान:बारिश से पहले जल जमाव की समस्याओं से निजात दिलाने की पहल*

मदन बैरागी महागढ़ 


नीमच जिले में जल्द ही प्रदेश और देश में मानसून दस्तक देने जा रहा है। मानसून और भीषण बारिश के दौरान शहर की जन जीवन पर विपरीत प्रभाव न पड़े और जल निकासी में कोई दिक्कत न हो इस बात को ध्यान में रखते हुए। नगर पालिका द्वारा मानसून के पूर्व शहर के नलों की सफाई का अभियान शहर के वार्ड नंबर-17 मे चलाया जा रहा है। इसके तहत शहर के महू रोड स्थित नालों की सफाई की जा रही है।


दरअसल इलाके में नालियों के चोक होने की स्थिति में कई बार जल जमाव की स्थिति निर्मित हो जाती हैं। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अभियान के तहत आज बड़ी मात्रा में नलों से बरसों से जमा हुआ कचरा निकाला गया।


सफाई अभियान को देखने क्षेत्रीय पार्षद छाया जायसवाल भी पहुंची। जिन्होंने नगर पालिका के कर्मचारियों से कार्य की प्रगति के विषय में चर्चा की। इसके साथ ही बताया कि बारिश के पूर्व सभी नालों की सफाई कर ली जाएगी शहर के अन्य वार्डों में भी यह सफाई अभियान चलाया जा रहा है।