Banner
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588
]]>
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588

दलित, पिछड़ा व महिलाओं के उत्थान के लिए बाबा साहेब ने किए भरसक प्रयास: जसवंतसिंह चन्द्रावत

(एम पी ग्रामीण न्यूज़)
कुकड़ेश्वर। भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार, महान अर्थशास्त्री और समाज सुधारक बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती कुकड़ेश्वर नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के तत्वाधान में मीणा चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय पर गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई।
​संविधान की नींव और सामाजिक सुधार
​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में जन्मे डॉ. अंबेडकर ने न केवल दलित समाज के उत्थान के लिए संघर्ष किया, बल्कि समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय पर आधारित भारतीय संविधान की मजबूत नींव रखी। उन्होंने महिलाओं और पिछड़ों के अधिकारों के लिए जो मशाल जलाई, वह आज भी करोड़ों लोगों का मार्गदर्शन कर रही है।
​वरिष्ठों का किया गया सम्मान
​कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर अपने विचार व्यक्त किए। इस विशेष अवसर पर मेघवाल समाज के वरिष्ठजन गोपाल मेघवाल, मांगीलाल मेघवाल एवं बगदीराम मेघवाल का पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत व सम्मान किया गया।
​ये रहे उपस्थित
​इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंतसिंह चन्द्रावत, नगर अध्यक्ष नंदलाल मालवीय, विजय श्रीमाल, शंकरलाल मालवीय, बलवंत खींची, रिंकू भानपिया, मांगीलाल परमार, कुंदन खींची, प्रमोद पिपलिवाल, रूपेश पाराशर और नरेंद्र भानपिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नगर के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।