Banner
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588
]]>
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588

आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा 'अनसंग एवरीडे हीरोज अवॉर्ड' से सम्मानित होंगे,, कमलाशंकर विश्वकर्मा

(एम पी ग्रामीण न्यूज़ मदन बैरागी महागढ़)
नीमच/उज्जैन। समाजसेवा और कृषि नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले नीमच जिले के कमलाशंकर विश्वकर्मा को प्रतिष्ठित 'आर्ट ऑफ लिविंग अनसंग एवरीडे हीरोज अवॉर्ड' (Art of Living Unsung Everyday Heroes Award) के लिए चुना गया है। यह सम्मान उन्हें आगामी 3 मई को उज्जैन में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा।
यह विशेष पहल आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के 45 वर्ष पूर्ण होने और आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी के 70वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। संस्था के अनुसार, यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को दिया जा रहा है जो बिना किसी प्रचार के, शांत भाव से समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं और जिनके कार्यों ने दूसरों के जीवन को समृद्ध किया है।
कार्यक्रम का विवरण:
दिनांक: 3 मई 2025
समय: शाम 4:30 बजे
स्थान: माधव क्लब, स्टेशन रोड, उज्जैन
इस समारोह में देश भर के गणमान्य नागरिक, समाज सेवी और प्रबुद्ध जन शामिल होंगे। आर्ट ऑफ लिविंग के स्टेट हेड तेज वीर सिंह ने बताया कि कमलाशंकर विश्वकर्मा जैसे समर्पित व्यक्तियों को सम्मानित करना समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
समारोह में पुरस्कार वितरण के साथ-साथ प्रख्यात हस्तियों के संबोधन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी होंगी।