महागढ़। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महागढ़ ने सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। विद्यालय का कक्षा 12वीं का परिणाम *शत-प्रतिशत 100%* रहा, वहीं कक्षा 10वीं का परिणाम *95%* दर्ज किया गया। ग्रामीण क्षेत्र के इस सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत से सिद्ध कर दिया कि प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती।
मेधावी छात्रों ने किया नाम रोशन
विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया । कक्षा 10वीं
प्रथम स्थान - *श्वेता पिता लक्ष्मीनारायण पाईवाल 93.2%*
द्वितीय स्थान *सार्थक पिता महेश पाटीदार 92.6%*
तृतीय स्थान *ललिता पिता मनोज 92.2%* रहा।
इस प्रकार कक्षा 12वीं में-
प्रथम स्थान, *सुमन पिता गुलाब चंद्र 90.8%*
द्वितीय स्थान, *दीक्षिता पिता विपिन शर्मा 90.4%*
तृतीय स्थान *अंजुबाला पिता रामप्रसाद राठौर 89.4%*
प्राचार्य एवं स्टाफ ने दी बधाई
विद्यालय के परीक्षा परिणाम पर खुशी जाहिर करते हुए प्राचार्य ने कहा कि शिक्षकों के नियमित अध्यापन और विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम का ही यह सुखद परिणाम है। विशेष रूप से 12वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों का उत्तीर्ण होना विद्यालय के लिए गौरव का विषय है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन समिति, समस्त शिक्षक स्टाफ और ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए मेधावी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।