Banner
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588
]]>
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588

जलझूलनी एकादशी पर महागढ़ में श्रद्धा व भक्ति के साथ निकले श्री चारभुजा नाथ और श्री लक्ष्मी नारायण जी के बेवाण

​महागढ़ (मनासा)। जलझूलनी (देवझूलनी) एकादशी के पावन पर्व पर ग्राम महागढ़ में धार्मिक उमंग और हर्षोल्लास का माहौल रहा। इस शुभ अवसर पर गांव के आराध्य भगवान श्री चारभुजा नाथ एवं श्री लक्ष्मी नारायण जी के बेवाण (विमान) बड़े ही धूमधाम के साथ निकाले गए, जिसमें पूरा गांव भक्ति रस में सराबोर नजर आया।
​नगर भ्रमण पर निकले प्रभु
शोभायात्रा का शुभारंभ सदर बाजार स्थित श्री चारभुजा मंदिर एवं श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से हुआ। पूजा-अर्चना के बाद बेवाण मुख्य मार्गों एवं प्रमुख चौराहों से होते हुए निकले। ढोल-नगाड़ों और धार्मिक भजनों की गूंज के साथ निकली इस शोभायात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगह भावभिना स्वागत किया और भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
​जल सरोवर पर हुआ शाही स्नान और पूजन
परंपरानुसार शोभायात्रा गांव के प्रसिद्ध जल सरोवर (तालाब) पहुंची। यहां मंत्रोच्चार के बीच भगवान के बेवाण को पवित्र जल से स्नान कराया गया। इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना और विशेष आरती की गई। जल पूजन के इस विहंगम दृश्य को देखने के लिए सरोवर तट पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
​उमड़ा जनसैलाब, बंटा प्रसाद
इस धार्मिक आयोजन में बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जल सरोवर पर पूजन-अर्चन के उपरांत भव्य महाआरती की गई और उपस्थित जनसमुदाय को महाप्रसाद का वितरण किया गया। तत्पश्चात बेवाण पुन: निज मंदिर के लिए प्रस्थान कर गए।