*साथ खाना खाकर सोए, रात में उठे और एक साथ लगा ली फांसी, मध्य प्रदेश में 5 बच्चों की मां और प्रेमी ने दी जान*



सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक महिला और उसके प्रेमी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला जिले में माड़ा के बहेरी खुर्द गांव का है। दोनों के बीच कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी की एक साल पहले शादी हुई थी। इससे महिला नाखुश थी। महिला 5 बच्चों की मां थी। उसका पति ओडिशा में मजदूरी करता है। महिला अपने बच्चों के साथ सास-ससुर से अलग रह रही थी।

*बीती रात घर पर आया था पति*
पुलिस के अनुसार, बीती रात प्रेमी महिला के घर आया था। रात में दोनों ने साथ खाना खाया और सो गए। देर रात उठे और एक साथ फांसी के फंदे से झूल गए। सुबह बच्चे उठे तो मंजर देखकर बिलख पड़े।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।

Comments

Popular posts from this blog

विद्यालय ने रचा सफलता का इतिहास, छात्रों ने परीक्षा में दिखाया दमखम

*नीमच साइबर सेल की कार्रवाई मई में 9 साइबर फ्रॉड के मामलों में 10 लाख रुपए पीड़ितों को वापस मिले*

*1 मई अतंरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने दिया पत्रकार हितों की 21 सुत्रीय मांगो का ज्ञापन*