नीमच।।
बालिका शिक्षा और गंभीर बीमारियों से पीड़ित जरूरतमंदों की मदद के लिए मिलेगा सम्मान
शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले नीमच जिले के शिक्षक जितेंद्र तेली को मुंबई में आयोजित AIC Connect & Recognition 2026 समारोह में सम्मानित किया जाएगा। यह समारोह 1 नवंबर 2026 को होटल सोफिटेल, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी), मुंबई में आयोजित होगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. ज्ञानेश्वर मुळे के हाथों जितेंद्र तेली को सम्मान प्रदान किया जाएगा।
जितेंद्र तेली को यह सम्मान एक शिक्षक के रूप में उनके योगदान, बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के प्रयासों के लिए दिया जा रहा है।
शिक्षा को समाज में बदलाव का सशक्त माध्यम मानने वाले जितेंद्र तेली बालिकाओं को शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और जरूरतमंद परिवारों की मदद करने के महत्व पर जोर देते हैं। गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए आगे आना भी उनके सामाजिक सरोकारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने poor help foundation के नाम से एक संस्था बनाई है जो सामाजिक कार्य में उत्कृष्ट योगदान देते है।
डॉ. ज्ञानेश्वर मुळे भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में पूर्व सचिव, मालदीव में भारत के पूर्व उच्चायुक्त तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पूर्व सदस्य रह चुके हैं। ऐसी प्रतिष्ठित हस्ती के हाथों सम्मान प्राप्त करना जितेंद्र तेली के लिए गौरवपूर्ण अवसर होगा।
जितेन्द्र मूलतः छोटीसादड़ी राजस्थान के निवासी हैं
इस सम्मान से नीमच जिले का नाम रोशन होने के साथ ही शिक्षा, बालिका सशक्तीकरण और मानव सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी।
जितेंद्र तेली ने अपने प्रयासों के माध्यम से शिक्षा और मानवता की सेवा के महत्व को रेखांकित किया है। यह सम्मान उन्हें भविष्य में भी समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए कार्य करते रहने की प्रेरणा देगा। जितेन्द्र को पहले भी पुणे में ग्लोबल द्वारा बेस्ट टीचर के लिए भारतीय ज्ञान रत्न अवार्ड और कर्नाटक सरकार द्वारा सम्मानित हो चुके हैं ऐसे शिक्षक की आज समाज को बहुत आवश्यकता हे जो शिक्षा के साथ साथ गरीब और बालिका शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके पूरे नीमच जिले को इन पर गर्व है।