Banner
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588
]]>
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588

‘सेवा से संकल्प’ अभियान: उमावि महागढ़ एवं संकुल की 55 शालाओं में आयोजित हुई चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता

​महागढ़। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) के उपलक्ष्य में 15 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे 'सेवा से संकल्प' अभियान के तहत शनिवार (19 सितंबर) को उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय (उमावि) महागढ़ एवं AEO संकुल महागढ़ के अंतर्गत आने वाली सभी 55 शालाओं में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
​इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए 'विकसित संकल्प भारत 2047' की परिकल्पना पर आधारित चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता रखी गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कला व विचारों के माध्यम से देश के स्वर्णिम भविष्य की रूपरेखा प्रस्तुत की।
​उमावि महागढ़ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सामंतसिंह चंद्रावत, गोपाल पाटीदार, मोहनलाल, मुकेश राठौर एवं सूर्यप्रताप सिंह चंद्रावत उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्राचार्य श्रीमती अलका पुरोहित ने की।
​सरस्वती वंदना और स्वागत समारोह
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इसके पश्चात शिक्षक कुलदीप मालवीय ने सुमधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पहार पहनाकर एवं गुलाल लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत भाषण संस्था प्राचार्य श्रीमती अलका पुरोहित ने दिया।
​विद्यार्थियों और शिक्षकों ने रखे विचार
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी बच्चों ने अपने-अपने निर्धारित विषयों पर प्रभावकारी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में शिक्षक राहुल राठौर ने 'विकसित भारत 2047' और 'सेवा से संकल्प' विषय पर अपना सारगर्भित उद्बोधन दिया। तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण और सेवा भाव के महत्व पर प्रकाश डाला।
​कार्यक्रम का सफल संचालन जनशिक्षक रमेशचंद्र वेद ने किया तथा अंत में सभी का आभार मुकेश गोराना द्वारा व्यक्त किया गया। इस दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।