Banner
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588
]]>
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588

गांव महागढ़ में आस्था और परंपरा का संगम: चारभुजा मंदिर चौक पर महिलाओं ने बनाया विशालकाय गोबर का गोवर्धन

​महागढ़। गांव महागढ़ स्थित पाटीदार मोहल्ला में वर्षों पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी सामूहिक रूप से गोवर्धन पूजा का भव्य आयोजन किया गया। श्री चारभुजा मंदिर चौक पर समाज जनों की अनूठी पहल के तहत पूरे गांव ने मिलकर गोवर्धन भगवान की आराधना की।
​इस आयोजन की मुख्य खासियत महिलाओं द्वारा बनाई जाने वाली गोवर्धन की विशाल आकृति रही। पाटीदार मोहल्ले की महिलाओं ने मिलकर पूरी निष्ठा और कलात्मकता के साथ गाय के गोबर से विशाल गोवर्धन भगवान की प्रतिमा तैयार की, जिसे देखने और पूजन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
श्री चारभुजा ​मंदिर के अध्यक्ष मुकेश पाटीदार ने बताया कि महागढ़ में सामूहिक गोवर्धन पूजन की यह परंपरा कई दशकों से निर्बाध रूप से चली आ रही है। यहां व्यक्तिगत रूप से पूजा करने के बजाय पूरा समाज एक जगह एकत्र होकर यह त्योहार मनाता है, जिससे आपसी भाईचारा और संगठन की भावना मजबूत होती है।
​संध्या के समय ढोल-नगाड़ों और धार्मिक जयकारों के साथ गोवर्धन भगवान श्री चारभुजा जी की महाआरती की गई तथा अन्नकुट प्रसादी का वितरण हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज जन, महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।