*जिले में कहीं हल्की, कहीं तेज बारिश:दिन में गर्मी और उमस का करना पड़ सकता है सामना, तापमान में भी गिरावट*


नीमच जिले में पिछले दो तीन दिनों से कही तेज तो कही हल्की बारिश हो रही है। जिससे अब लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। मगर दिन में गर्मी और उमस का अहसास होगा।

जिले के आसमान पर आज भी बादल छाए रहेंगे। सोमवार को भी जिले की नीमच, जीरन, मनासा, रामपुरा, जावद और सिंगोली तहसील में कई स्थानों पर बारिश दर्ज की गई।

बारिश अपडेट

16 जुलाई सुबह 8 बजे तक मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 में जिले में 5.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। जिले में अब तक 240.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है। गत वर्ष 16 जुलाई तक जिले में 357.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी थीं।

तापमान अपडेट

सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस ओर न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जिले के आसमान पर दिन भर धूप छांव का खेल जारी रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

विद्यालय ने रचा सफलता का इतिहास, छात्रों ने परीक्षा में दिखाया दमखम

*नीमच साइबर सेल की कार्रवाई मई में 9 साइबर फ्रॉड के मामलों में 10 लाख रुपए पीड़ितों को वापस मिले*

*1 मई अतंरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने दिया पत्रकार हितों की 21 सुत्रीय मांगो का ज्ञापन*