(एम पी ग्रामीण न्यूज़)
मनासा।।रायसिंहपुरा के खेल मैदान पर आज क्लस्टर की पंचायते-देवरीखवासा, रायसिंहपूरा,एवं खजूरी का आनंद उत्सव, मस्ती, आनंद और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  विनोद सिंह  (सरपंच रायसिंह पूरा), अम्बाराम जी गुर्जर(सरपंच देवरी खवासा), सुरेश सालवी(सरपंच खजूरी) शंकरलाल  सरादना (सरपंच बड़कुआ),आयोजन प्रभारी शैलेंद्र जोशी(शिक्षक ), दीपसिंह  शक्तावत(संकुल प्राचार्य महागढ़),की उपिस्थिती में सम्पन्न हुआ।*                    आयोजन में कबड्डी, चैयर रेस, रस्साकशी,100मीटर दौड़, गोला फेंक,आदि खेल प्रतियोगिता में युवा वर्ग, महिलाओं और स्कूली बच्चों ने भाग लिया।विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।सरपंच अम्बाराम  2100/-नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।