अखिल भारतीय वैष्णव (च.स.) विकास परिषद एवं ट्रस्ट मुम्बई के तत्वधान में आयोजित वैष्णव बैरागी समाज विकास समिती, रतलाम ने अपना भव्य गरिमामयी दसवाँ सामुहिक विवाह सम्मेलन बसंत पंचमी, 02 फरवरी रविवार को आयोजित किया जिसमें 6 जोड़ों ने विवाह सूत्र में बंधकर अपने दाम्पत्य जीवन का मंगलारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी को सुशोभित करने के लिए आचार्य महामंडलेश्वर भगवान दास वैष्णव, अखिल भारतीय वैष्णव (च.स.) विकास परिषद के राष्ट्रीय महासचिव शिरोमणि लखनदास वैष्णव, पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त भरत बैरागी, अखिल भारतीय वैष्णव विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महंत शालिग्राम दास काजाखेडी, रतलाम नगर निगम अध्यक्षा श्रीमती मनीषा शर्मा और भाजपा जिला कार्यालय मंत्री श्री मनोज शर्मा उपस्थित रहे।