विद्यालय ने रचा सफलता का इतिहास, छात्रों ने परीक्षा में दिखाया दमखम


महागढ़।।
शाउमावि महागढ़ ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कक्षा 10वी का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा जिसमे से 26 विद्यार्थी प्रथम स्थान पर रहे और 12 विद्यार्थी द्वितीय स्थान पर रहे।वही कक्षा 12वी का परिणाम 81 प्रतिशत रहा जिसमे 21 विद्यार्थी प्रथम स्थान और 16 विद्यार्थियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।दोनों कक्षाओं मे किसी ने भी तृतीय स्थान प्राप्त नही किया सभी केवल प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अलका पुरोहित ने बताया, "यह परिणाम हमारे शिक्षकों की मेहनत, छात्रों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है।" उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहा है।

इस वर्ष कक्षा 10वीं की छात्रा खुशबू पिता चांदमल  ने 87% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा 12वीं में चंचल पुरोहित पिता अर्जुन पुरोहित ने विज्ञान संकाय में 90.6% अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं गांव के नागरिकों द्वारा छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Comments

Popular posts from this blog

*नीमच साइबर सेल की कार्रवाई मई में 9 साइबर फ्रॉड के मामलों में 10 लाख रुपए पीड़ितों को वापस मिले*

*1 मई अतंरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने दिया पत्रकार हितों की 21 सुत्रीय मांगो का ज्ञापन*