Banner
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588
]]>
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588

कुशाभाऊ ठाकरे मंडल के शक्ति केंद्र बामनिया की कामकाजी बैठक सम्पन्न

(एम पी ग्रामीण न्यूज़)
पालसोड़ा: भाजपा कुशाभाऊ ठाकरे मंडल नीमच के अंतर्गत आने वाले ग्राम बामनिया के शक्ति केंद्र की महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक गुरुवार को सम्पन्न हुई, बैठक के दौरान भाजपा नेता पूर्व सरपंच किशनलाल पाटीदार ओर पालसोड़ा शक्ति केंद्र संयोजक कमलदास बैरागी द्वारा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया गया, बैठक में महत्वपूर्ण अभियान के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान, साथ ही मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम ओर संगठनात्मक विषयों पर कार्यकर्ताओं पर चर्चा की गई, बैठक के दौरान सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे, वही बैठक समापन के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने साथ में टिफिन पार्टी के रूप में स्वल्पाहार लिया गया, बैठक में मुख्य रूप से शक्ति केंद्र प्रभारी राजेन्द्रसिंह चौहान, संयोजक समरथ गुप्ता (कचौली), सहसंयोजक रवि पाटीदार (बामनिया) दिनेश पाटीदार (सरपंच प्रतिनिधि केलुखेड़ा), मंडल उपाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र शर्मा, बूथ अध्यक्ष भेरूसिंह चौहान, कारुलाल पाटीदार, सुनील पाटीदार, सुन्दरलाल पाटीदार, सहित सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे