Banner
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588
]]>
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588

महागढ़ में हर्षोल्लास से मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने निकाली भव्य प्रभातफेरी

महागढ़। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (उमावि) महागढ़ में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और राष्ट्रीय गौरव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में गांव के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों सहित गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7:30 बजे उमावि महागढ़ परिसर में हुई। संस्था की प्राचार्या  अलका पुरोहित ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भव्य प्रभातफेरी निकाली। प्रभातफेरी में उमावि महागढ़, ज्ञान सरोवर, चेतना बाल मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर, द राइज एकेडमी स्कूल तथा प्रावि नई आबादी नालेश्वर कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों ने देशभक्ति के नारों के साथ पूरे गांव का भ्रमण किया। इसके बाद ग्राम पंचायत महागढ़ में भी झंडावंदन किया गया।
रैली के विद्यालय परिसर लौटने के बाद जनशिक्षक  रमेशचंद्र वेद के सफल संचालन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिथियों ने महापुरुषों, मां भारती एवं मां सरस्वती के चित्र पर पूजन-अर्चन किया। विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का गुलाल लगाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।  मुकेश गोराना ने स्वागत भाषण दिया,  प्रभारी प्राचार्य  कविता पाटीदार ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत महागढ़ की सरपंच द्वारा सामूहिक रूप से झंडावंदन किया गया। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य, भाषण एवं योगासन की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। महागढ़ गांव के नेवी में चयनित एक होनहार युवक ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संबोधन दिया, जिससे युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
उत्कृष्ट प्रस्तुतियां देने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में ग्राम पंचायत महागढ़ के सचिव  लोहार ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।
इस प्रकार महागढ़ में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व देशभक्ति और उल्लास के वातावरण में गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ। पूरे आयोजन में बच्चों और ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बना।