महागढ़। स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 5 पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, उमंग और श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी के सुंदर रूप में सजाया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों के इस मनमोहक रूप ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर केंद्र की कार्यकर्ताओं द्वारा भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं के बारे में बताया गया और बच्चों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां व मटकी फोड़ जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आराधना चंदावत एवं नीतू (धावरी) सहित स्थानीय महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को माखन-मिश्री का प्रसाद एवं उपहार वितरित किए गए।