शाउमावि महागढ़ में शासन के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा,घर घर तिरंगा रेली का आयोजन किया। प्राचार्य डीएस शक्तावत सर के निर्देशन में भव्य रैली का आयोजन हुआ जिसमें समस्त छात्र/छत्राओं ने भाग लिया एवम गगन भेदी नारे लगाते हुए रैली गाँव के मुख्य मार्गो से होती हुई विद्यालय में समाप्त हुई। रेली का स्वागत ग्राम पंचायत महागढ़ के सरपंच,उपसरपंच, जनपद सदस्य के प्रतिनिधि एवम पन्चो द्वारा किया गया।तिरंगा रैली का संचालन शिक्षक लालाशंकर कथिरिया द्वारा किया साथ ही विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक साथी उपस्थित रहे।