गांधी सागर/मंदसाैर
मध्यप्रदेश की सामाजिक संस्था बी.आर. फाउण्डेशन जाे कि विगत 6 सालों से शिक्षा,स्वास्थ्य, रोजगार और पर्यावरण सहीत विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही है । हाल ही में संस्था ने अपने 6वें स्थापना दिवस पर पर्यावरण के क्षेत्र में एक और पहल करते हुए। नन्हे बच्चों को पर्यावरण संरक्षण से जाेड़न के मक़सद से "नन्हे हाथों में पर्यावरण" अभियान की शुरूवात की जिसका असर अब दिखने लगा है।। मंगलवार को संस्था ने गांधी सागर स्थित श्री संस्कार पब्लिक स्कूल में जाकर बच्चों के साथ पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों का आयोजन किया गया।। जिसमें पर्यावरण संरक्षण पोस्टर प्रतियोगिता साथ ही प्लास्टिक मुक्त भारत इको फ्रेंडली बैक बनना और उसकी उपयोगिता वही वन्य जीव पक्षियों का संरक्षण करवा ना, साथ ही वृक्षारोपण किया गया, तथा बच्चों को सीड बाॅल(बीज बाॅल) बनाना सिखाया व उसकी उपयोगिता विधि बताई ।जल संरक्षण सहीत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। वहीं कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले छात्र -छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।। संस्था के संस्थापक कृष्ण परिहार द्वारा बताया गया बच्चों को बाल्यावस्था से ही पर्यावरण के प्रति जागरूक करेंगे तो वो जिवन भर प्रकृति का सम्मान करेंगे। इससे समाज में बहुत बदलाव आएगा। क्योंकि बच्चे अपने माता-पिता और परिवार को भी प्रेरित करेंगे। जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा।। संस्था का लक्ष्य वर्ष भर में 5 हजार नन्हे हाथों को पर्यावरण संरक्षण से जाेड़ना ।।
उक्त कार्यक्रम में विद्यालय संचालक दुर्गेश मीणा, निमच जिला अध्यक्ष समीर मंसूरी, संगठन मंत्री प्रकाश बामनिया, भानपुरा तह. अध्यक्ष आशीष आर्य, रामपुरा तह. अध्यक्ष नितिन घावरी, मनासा तह. अध्यक्ष मनोज राव, रामपुरा तह. उपाध्यक्ष विष्णु मालवीय, काेषाध्यक्ष दिपांशु झाब, सहसचिव यशवंत रेंगर, मीडिया प्रभारी प्रहलाद आदी विद्यालय स्टाप एवं छात्र-छात्राएं माेजुद रहे।।।