Banner
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588
]]>
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588

ऊचेड के ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

(एम पी ग्रामीण न्यूज़)
मनासा, 26 जनवरी 2026: तहसील मनासा के ऊचेड स्थित ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह की शुरुआत सरपंच प्रतिनिधि राजमल जी नागदा और संस्था प्रधान किशोर दास बैरागी ने मां सरस्वती का पूजन कर किया। इसके बाद ध्वजारोहण के साथ झंडा वंदन किया गया।नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कविताओं और देशभक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जो उपस्थितजनों को खूब भा गईं। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय संचालक एवं प्रधानाध्यापक किशोर दास बैरागी ने सभी का आभार व्यक्त किया। सभी बच्चों को मिठाई और स्नेह भोज वितरित किया गया। साथ ही, वर्ष भर की उत्कृष्ट गतिविधियों पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। समारोह ने देशभक्ति की भावना को और प्रज्वलित किया।