एम पी ग्रामीण न्यूज़
मनासा।।उमावि महागढ़ में 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। प्रातः 8 बजे संस्था की प्राचार्य श्रीमती अलका पुरोहित ने ध्वजारोहण किया।पूरे गांव में उमावि महागढ़, माध्यमिक विद्यालय नांलेश्वर कालोनी महागढ़ ,ज्ञानसरोवर महागढ़, सरस्वती शिशु मंदिर महागढ़, चेतना बाल मंदिर महागढ़ तथा द राइज एकेडमी के बच्चों ने जोशपूर्ण राष्ट्रीय नारों के साथ प्रभात फेरी निकाली।
ढोल-नगाड़ों के साथ ड्रिल करती टुकड़ियां मुख्य आकर्षण रहीं। फेरी गांव भ्रमण के बाद स्कूल प्रांगण पहुंची, जहां सभी का जोरदार स्वागत हुआ।मुख्य कार्यक्रम में अतिथि ग्राम पंचायत महागढ़ की सरपंच, जनपद सदस्य प्रतिनिधि दिलीप पाटीदार, सचिव श्री लोहार, उपसरपंच प्रतिनिधि विकास शर्मा, पितम सिंह,गुलाब चंद, रणजीत घावरी सभी पंचगण, जनशिक्षक श्री बामनिया व बाबूजी मनीष दूरग मुख्य अतिथि रहे। सरपंच ने ध्वजारोहण किया तथा मां भारती, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर माल्यार्पण हुआ।
अतिथियों ने राष्ट्रभक्ति व कर्तव्य पालन पर जोर दिया।
प्राचार्य श्रीमती अलका पुरोहित ने स्वागत भाषण में गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा विद्यालय की उपलब्धियां बताईं। छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें पुरस्कार देकर सराहा गया।
कार्यक्रम का संचालन जनशिक्षक रमेश वेद व शिक्षक राहुल राठौर ने किया। ग्राम पंचायत ने सभी को मिठाई बांटी तथा प्रत्येक संस्था को 300 रुपये दिए।
उपसरपंच ने कक्षा 10वीं व 12वीं के प्रथम स्थान प्राप्तकर्ताओं को शील्ड, प्रमाणपत्र व 1100-1100 रुपये के पुरस्कार दिए। संस्था स्टाफ व कार्यालय सहायक का सहयोग सराहनीय रहा। इस तरह गणतंत्र दिवस भव्य रूप से संपन्न हुआ।