Banner
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588
]]>
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588

महागढ़ में विशाल हिन्दू सम्मेलन: संघ शताब्दी वर्ष और राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर भव्य आयोजन

 
(एम पी ग्रामीण न्यूज़ मदन बैरागी महागढ़)

महागढ़, 12 जनवरी 2026: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) महागढ़ इकाई द्वारा संघ शताब्दी वर्ष और अयोध्या श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के पावन अवसर पर विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सकल हिन्दू समाज मंडल महागढ़ के तत्वावधान में होने वाले इस कार्यक्रम में सभी हिन्दू धर्मप्रेमी बंधुओं को सादर आमंत्रित किया गया है।कार्यक्रम 16 जनवरी 2026 को दोपहर 12:15 बजे से प्रारंभ होगा। मारुति बालाजी मंदिर से शुरू होकर चल समारोह पीपल चौक तक निकलेगा, जहां राठौर मोहल्ला पानी की टंकी के पास आयोजन स्थल पर धर्मसभा होगी। इसके बाद प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।स्थानीय हिन्दू समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि यह सम्मेलन हिन्दू एकता को मजबूत करने और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार का माध्यम बनेगा। बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। अधिक जानकारी के लिए आयोजकों से संपर्क करें।
आयोजक: सकल हिन्दू समाज मंडल महागढ़