Banner
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588
]]>
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588

महागढ़ में धूमधाम से निकली 111 फीट की विशाल चुनरी यात्रा, मां हांगरी महारानी को चढ़ाई चुनरी


महागढ़। नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को ग्राम महागढ़ में भक्तिमय माहौल के बीच भव्य 111 फीट चुनरी यात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर माता के भजनों के साथ निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
यह चुनरी यात्रा गांव के प्रसिद्ध खेड़ा बालाजी मंदिर से पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हुई। इसके बाद भव्य यात्रा ढोल-धमाकों के साथ गांव के मुख्य चौराहे एवं प्रमुख मार्गों से होती हुई आगे बढ़ी। यात्रा के दौरान पूरा गांव "जय माता दी" के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
नगर भ्रमण के पश्चात चुनरी यात्रा प्रसिद्ध मां हांगरी महारानी मंदिर पहुंची, जहां 111 फीट लंबी चुनरी देवी मां को श्रद्धापूर्वक अर्पित की गई। चुनरी चढ़ाने के उपरांत मंदिर परिसर में महा आरती का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त ग्रामीणों ने भाग लिया। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसादी का वितरण किया गया।
इस दौरान गांव के बुजुर्गों, युवाओं एवं महिलाओं ने पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ चुनरी यात्रा में सहभागिता निभाई।