बडिया कैंट :- श्री रामचरित मानस सेवा समिति द्वारा पक्षियों के लिए सकोरे वितरण किए गए। गर्मी को देखते हुए श्री रामचरितमानस सेवा समिति के सदस्यों ने निर्णय लिया कि पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की जाए। इससे सहमत होकर गांव बरडिया ,सारसी ,भोपाली में पक्षियों के लिए सकोरे वितरण किए गए । साथ ही गांव बरडिया में पानी पीने के लिए रिटायर्ड मास्टर साहब बाबु दास बैरागी द्वारा 500 लीटर पानी की टंकी भेंट की गई ।इस अवसर पर श्री रामचरितमानस सेवा समिति के सदस्य गणों के अलावा पूर्व सरपंच प्रतिनिधि- दिलीप कुमार धनगर, रिटा मा सा -बाबू दास बैरागी,भाजपा नगर अध्यक्ष -प्रभु लाल धनगर, पटेल सा -मुन्नासिह चंद्रावत, समाज सेवी - अमृतलाल मंडवारिया, सेल्समैन सा -पप्पू भाई ,रिटा भृत्य -भंवरलाल नकुम, बजरंगबली के पुजारी -अमृतराम रावत , भोनी शंकर धनगर, पंडित मूलचंद नागदा, ग्राम कोटवार - ओमप्रकाश सेन सारसी, रमेश पाटोद ,गोवर्धन सिंह चंद्रावत , शिवलाल रावत व अंबालाल रावत भोपाली, राकेश शर्मा ,सुंदरलाल मोयल , किशोर सियार ,सोनू बैरागी , दिनेश नकुम, विनोद नकुम औरआदि कई सदस्य गण उपस्थित थे ।