Banner
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588
]]>
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588

जनशिक्षा केंद्र महागढ पर मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का 'गुरुवंदन कार्यक्रम' गरिमामय वातावरण में संपन्न

(एम पी ग्रामीण न्यूज़ मदन बैरागी महागढ़ )

महागढ़/मनासा 
मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ब्लॉक एवं तहसील शाखा मनासा द्वारा 'गुरुपूर्णिमा पखवाड़े' के अंतर्गत जनशिक्षा केंद्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महागढ पर गुरुजनों के सम्मान हेतु एक गरिमामय 'गुरुवंदन कार्यक्रम' का सफल आयोजन किया गया।
मां शारदे के पूजन से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथियों—वरिष्ठ मार्गदर्शक बद्रीलाल पुरोहित, संगठन मंत्री रामगोपाल बारोंड, सेवानिवृत्त शिक्षक मार्गदर्शक प्रहलाद पुरोहित एवं जनशिक्षा केंद्र प्रभारी अलका पुरोहित द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पूजन-अर्चन के साथ हुआ। तत्पश्चात प्रियंका देवड़ा द्वारा मधुर स्वर में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।
अतिथियों व शिक्षकों का हुआ भव्य स्वागत
तहसील अध्यक्ष नरेंद्रसिंह तंवर, तहसील कोषाध्यक्ष नरेंद्र भट्ट एवं संदीप कारपेंटर द्वारा मंचासीन अतिथियों का तिलक लगाकर, पुष्पहार एवं दुपट्टा पहनाकर भावभिना स्वागत किया गया। इसके साथ ही ब्लॉक अध्यक्ष राकेश पुरोहित एवं कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकगणों को तिलक लगाकर व दुपट्टा पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
विचार-प्रवाह और मार्गदर्शन
स्वागत भाषण: जनशिक्षा केंद्र प्रभारी अलका पुरोहित ने पधारे सभी अतिथियों व शिक्षकों का स्वागत करते हुए स्वागत भाषण दिया।
प्रेरक उद्बोधन: कार्यक्रम में बद्रीलाल पुरोहित, प्रहलाद पुरोहित एवं जिला कोषाध्यक्ष बलवंतसिंह हाड़ा ने गुरु-शिष्य परंपरा और गुरु के जीवन में महत्व पर अपने ओजस्वी व प्रेरक विचार रखे। उन्होंने 'गुरुवंदन प्रकल्प' के उद्देश्यों की भी विस्तृत जानकारी दी।
संगठन की जानकारी: अंत में ब्लॉक अध्यक्ष राकेश पुरोहित ने मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के विभिन्न कार्यक्रमों और भावी प्रकल्पों से सभी को अवगत कराया।
कुशल संचालन एवं आभार
कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन ब्लॉक कोषाध्यक्ष रमेशचंद्र वेद द्वारा किया गया। अंत में ब्लॉक अध्यक्ष राकेश पुरोहित ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पधारे सभी गुरुजनों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।