Banner
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588
]]>
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588

गुरु पूर्णिमा महोत्सव का पंचम दिवस सांदीपनि विद्यालय मनासा में उत्साहपूर्वक संपन्न,

(एम पी ग्रामीण न्यूज़ मदन बैरागी महागढ़ )


मनासा
सांदीपनि विद्यालय, मनासा में आयोजित गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा महोत्सव का पंचम दिवस श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रघुवीर शर्मा सरपंच संघ अध्यक्ष, मनासा, विकास शर्मा प्राचार्य, राजराजेश्वरी विद्यापीठ, भादवामाता, तथा गोविंद शर्मा आचार्य, राजराजेश्वरी विद्यापीठ, भादवामाता उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का विद्यालय के प्राचार्य बी.एल. बसेर ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।

इसके पश्चात श्रीमती नीलू सोलंकी, बद्रीलाल मेनारिया एवं श्रीमती स्नेहलता बिश्नोई ने गुरु-शिष्य परंपरा तथा संस्कृत भाषा के महत्व पर प्रेरणादायी उद्बोधन दिए। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ईशिता, चंचल, निरंजन एवं रिद्धिमा ने श्लोक-पाठ एवं भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व, भारतीय संस्कृति में गुरु के स्थान तथा संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उनके प्रेरक विचार कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन घनश्याम शर्मा ने किया, जबकि अंत में रोहित मांदले ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। गुरु वंदना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।