Banner
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588
]]>
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588

ग्राम महागढ़ में गुरु पूर्णिमा महोत्सव: तीन दिवसीय 'नर्मदा पुराण महत्तम सत्संग' का भव्य आयोजन 27 जुलाई से

(एम पी ग्रामीण न्यूज़ मदन बैरागी महागढ़ )

महागढ़:
गुरु पूर्णिमा के पावन उपलक्ष्य में ग्राम महागढ़ स्थित पाटीदार धर्मशाला में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन "गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं नर्मदा पुराण महत्तम सत्संग" का शुभारंभ होने जा रहा है। 27 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक चलने वाले इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र के धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
सत्संग समारोह में कथा व्यास परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्री ललित जी राजपुरोहित अपने मुखारविंद से मां नर्मदा के महत्तम और भक्ति महिमा का संगीतमय वर्णन करेंगे। आयोजन का समय दोपहर 12:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक निर्धारित किया गया है।
कार्यक्रम की रूपरेखा:
आयोजन: गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं नर्मदा पुराण महत्तम सत्संग (तीन दिवसीय)
दिनांक: 27, 28 और 29 जुलाई 2026
समय: दोपहर 12:15 बजे से 4:15 बजे तक
स्थान: पाटीदार धर्मशाला, ग्राम महागढ़
कथा व्यास: परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्री ललित जी राजपुरोहित
आयोजक: समस्त शिष्य गण
आयोजनकर्ता 'समस्त शिष्य गण' ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कथा श्रवण करने और धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है।