Banner
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588
]]>
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588

महागढ़ में 18 अगस्त से गूंजेगी श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा, सावन माह में संगीतमय कथा का आयोजन

(एम पी ग्रामीण न्यूज़ मदन बैरागी महागढ़)
महागढ़ (नीमच): मध्य प्रदेश के जिला नीमच अंतर्गत ग्राम महागढ़ में सावन माह के पावन अवसर पर सप्त दिवसीय संगीतमय 'श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव' का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से किया जा रहा है।
स्थान और समय:
कथा का आयोजन 18 अगस्त 2026 से 24 अगस्त 2026 तक श्रीराम राठौर धर्मशाला, महागढ़ में होगा।
कथा प्रवक्ता और सीधा प्रसारण:
इस ज्ञान गंगा महोत्सव में कथा प्रवक्ता पूज्य कुलदीप जी शर्मा बांगरेड अपनी मधुर वाणी से भागवत कथा का रसपान कराएंगे। जो श्रद्धालु स्थल पर उपस्थित नहीं हो सकेंगे, उनके लिए कथा का सीधा प्रसारण यूट्यूब (YouTube) चैनल पर LIVE किया जाएगा।
सात दिवसीय कथा का कार्यक्रम:
प्रथम दिवस (18 अगस्त): कलश यात्रा एवं भागवत पूजन, वास्तिक पूजन, श्रीमद् भागवत ग्रंथ पूजन तथा कथा महात्म्य एवं भागवत प्रवेश।
द्वितीय दिवस (19 अगस्त): सुखदेव जी एवं परीक्षित जी की ज्ञान चर्चा, भागवत भक्ति का मार्ग, गर्भस्थ जीव का वर्णन एवं भक्ति की विशेष चर्चा।
तृतीय दिवस (20 अगस्त): महाभारत प्रसंग, विदुर चरित्र और विस्तार तथा शिव-पार्वती विवाह महोत्सव।
चतुर्थ दिवस (21 अगस्त): सृष्टि देश विस्तार, रामचरित का वर्णन, भगवान श्रीकृष्ण जन्म (कृष्ण जन्मोत्सव), काशी की प्रज नों कथा तथा नंदोत्सव, यशोदा और पुष्पवर्षा।
पंचम दिवस (22 अगस्त): बाल लीलाएं एवं माखन-चोरी उत्सव, पूतना वध, शकटासुर व तृणावर्त लीला, गो-सेवा का संदेश एवं गोवर्धन लीला/पूजन।
षष्ठम दिवस (23 अगस्त): महारास एवं राधा-कृष्ण भक्ति महोत्सव, रास पंचाध्यायी, कृष्ण रुक्मिणी विवाह महोत्सव, भजन संध्या, पुष्प होली व कीर्तन।
सप्तम दिवस (24 अगस्त): सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, हवन-पूर्णाहुति एवं भगवान प्रसादी वितरण।
आयोजकों (समस्त ग्राम वासी महागढ़) ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं और भक्तों से विनम्र अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कथा श्रवण करें और धर्म लाभ प्राप्त करें।