महागढ़। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के संकल्प के साथ ग्राम पंचायत महागढ़ स्थित आदर्श मुक्तिधाम परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह सराहनीय पहल श्री चारभुजा जी राम कीर्तन मंडल के सदस्यों द्वारा की गई।
कार्यक्रम के दौरान मुक्तिधाम परिसर में छायादार और फलदार पौधे रोपे गए, साथ ही उनकी नियमित देखरेख और संरक्षण की जिम्मेदारी भी ली गई। मंडल के सदस्यों ने समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर राम धुन मंडल के सदस्य राजू बैरागी, सुरेश पाटीदार, दौलतराम शर्मा, पप्पू सिंह,विनोद मोदी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।