Banner
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588
]]>
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588

म.प्र. जन अभियान परिषद का जिला स्तरीय स्वैच्छिकता पर्व कार्यक्रम आयोजित, समाजसेवियों का हुआ सम्मान।

(एम पी ग्रामीण न्यूज़ मदन बैरागी महागढ़)

नीमच। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 4 जुलाई से 12 अगस्त तक आयोजित किए जा रहे स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत बुधवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन नवांकुर संस्था सुरेश लोक शिक्षण समिति, नीमच द्वारा भादवा माता स्थित राजेश्वरी शंकर वेद पाठी विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद सदस्य राजीव गरासिया, मंडल अध्यक्ष नागदा एवं सांसद प्रतिनिधि महेश गुर्जर, भादवा माता के सरपंच नवल किशोर सुरावत, रतन मालावत, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक नवनीत रत्नाकर तथा मनासा विकासखंड समन्वयक महेंद्र पाल सिंह भाटी उपस्थित रहे।

जिला समन्वयक नवनीत रत्नाकर ने परिषद द्वारा संचालित 'एक पेड़ मां के नाम' एवं नशामुक्ति अभियान की जानकारी देते हुए जनभागीदारी से सामाजिक परिवर्तन का आह्वान किया। वहीं विकासखंड समन्वयक महेंद्र पाल सिंह भाटी ने स्वैच्छिकता पर्व के उद्देश्य, महत्व एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली नवांकुर संस्थाओं, प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर सखियों तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सांसद प्रतिनिधि महेश गुर्जर ने उपस्थित सभी लोगों को स्वैच्छिकता की शपथ दिलाते हुए कहा कि समाज के विकास में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।

कार्यक्रम के अंतर्गत 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत विद्यालय परिसर में अतिथियों एवं सहभागियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में जिले के तीनों विकासखंडों के बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राएं, प्रस्फुटन समितियों के सदस्य, परामर्शदाता तथा नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

कार्यक्रम के अंत में सुरेश लोक शिक्षण समिति के राजेंद्र सिंह चौहान ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।