बरडिया केंट :- (प्रभुलाल सिहार) आज गांव बरडिया में उज्जैनी मनाई गई। गांव के पटेल -मुन्नासिंह चंद्रावत,ग्राम कोटवार -किशनलाल चंदन,वरिष्ठ समाजसेवी -शिवलाल धनगर, कन्हैयालाल शर्मा, दिनेश रावत, मोहनलाल रावत, नारायण सिंह चंद्रावत,श्रवण सिंह चंद्रावत, कन्हैयालाल धनगर,मोहनलाल मेघवाल, लक्ष्मीनारायण राव आदि कई लोगों ने गांव के सभी खेड़ा देवत (देवी देवताओं) के हवन पुजन कर श्री इंद्र देव को अच्छी बरसात के लिए मनाया गया।
बताया जाता है कि कई वर्षों पहले बारिश की लम्बी खेंच के कारण राजा रणती देव ने श्री इंद्र देव जी को मनाने के लिए 49 दिनों तक उपवास किया था तब जाकर अच्छी बारिश हुई थी। साथ ही उज्जैनी के कारण ही उज्जैन का नाम पड़ा है।