Banner
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588
]]>
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588

नीमच में कमलाशंकर विश्वकर्मा आगामी दो वर्षों के लिए मानव अधिकार आयोग मित्र नामांकित

नीमच | 7 सितंबर 2026: मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग, भोपाल ने नीमच जिले के भौगोलिक क्षेत्र के लिए मनासा तहसील के ग्राम भाटखेड़ी निवासी प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता कमलाशंकर विश्वकर्मा को आगामी दो वर्षों की अवधि हेतु 'आयोग मित्र' नामांकित किया है।
​आयोग के शोध अधिकारी द्वारा 2 सितंबर 2026 को जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, श्री विश्वकर्मा मानव अधिकारों के संवर्धन, प्रचार-प्रसार एवं संरक्षण के लिए पूरी तरह निःस्वार्थ और मानसेवी सेवाएं प्रदान करेंगे। वे आयोग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले में कार्य करेंगे। उल्लेखनीय है कि श्री विश्वकर्मा इससे पूर्व भी आयोग मित्र के रूप में अपनी सेवाएं सफलता पूर्वक दे चुके हैं।
​पीड़ित कर सकते हैं सीधे संपर्क
नीमच जिले में यदि कहीं भी मानव अधिकारों के हनन से संबंधित कोई घटना होती है या आम जनता को सहायता की आवश्यकता है, तो वे आयोग मित्र कमलाशंकर विश्वकर्मा से मोबाइल नंबर 7838960968 पर संपर्क कर अपनी जानकारी व शिकायत दर्ज करा सकते हैं।