मौसम विभाग ने सोमवार को जिले में कई स्थानों पर हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि जिले के कई स्थानों पर सुबह से रिमझिम बारिश हो रही है। रविवार को भी जिले में रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा था। वहीं दिन के वक्त बारिश थम गई थी।
आईएमडी भोपाल के वैज्ञानिक प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि आगामी 12, 13 और 14 अगस्त को प्रदेश में गरज-चमक और बूंदाबांदी का अनुमान है। 14 अगस्त के बाद सिस्टम की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी देखने को मिल सकती है।
मध्यप्रदेश से मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) अभी दूर है। इस वजह से 16 अगस्त तक प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट नहीं है। लोकल सिस्टम की एक्टिविटी से कुछ जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक का दौर बना रहेगा।
मौसम विभाग, भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि अभी मानसून ट्रफ गंगानगर से दिल्ली और सीधी होते हुए गुजर रही है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन नॉर्थ-ईस्ट के ऊपर एक्टिव है। वहीं, एक अन्य मानसून ट्रफ गुजर रही है। इनकी एमपी में एक्टिविटी बढ़ने के बाद तेज बारिश का दौर शुरू होगा। फिलहाल हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन रही है।
बारिश अपडेट
जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक 615 मिली मीटर से अधिक औसत वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि में जिले में औसत 499.3 मिमी वर्षा हुई थी। आज तेज बारिश का अनुमान।
अब तक यहां हुई बारिश
नीमच- 488 मिमी
जावद- 713 मिमी
मनासा- 644 मि.मी.
तापमान अपडेट
रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस ओर न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।है।