महागढ़। दिनांक 27 सितम्बर 2025 को शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय महागढ़ के कक्षा 9वीं एवं 11वीं के कृषि (व्यावसायिक शिक्षा) विषय के विद्यार्थियों को औद्योगिक भ्रमण हेतु कृषि विज्ञान केंद्र, नीमच ले जाया गया।
भ्रमण के दौरान डॉ. श्याम सिंह ने विद्यार्थियों को कृषि से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ विस्तारपूर्वक दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ कृषि उद्योगों को जोड़ने की उपयोगी जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थी अपने अध्ययन के साथ विविध कृषि उद्योगों से भी जुड़ सकते हैं।
डॉ. श्याम सिंह ने केंचुआ खाद तैयार करने की प्रक्रिया तथा इसमें प्रयुक्त प्रजातियों की जानकारी दी। इसके साथ ही बीजों की गुणवत्ता और बीज वर्गीकरण पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने मूल केंद्रक बीज, प्रजनक बीज, आधार बीज और प्रमाणित बीज के बारे में विस्तार से बताया।
इस औद्योगिक भ्रमण में विद्यालय के व्यावसायिक प्रशिक्षक प्राचार्य अल्का पुरोहित , राहुल पाटीदार तथा शिक्षकगण आयुष जोशी, कुणाल बैरागी एवं वर्षा रावत उपस्थित रहे।