Banner
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588
]]>
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588

वोकेशनल शिक्षा के छात्रों ने किया महिंद्रा शोरूम का शैक्षिक भ्रमण

(एम पी ग्रामीण न्यूज़)

नीमच।।वोकेशनल शिक्षा के अंतर्गत ऑटोमोटिव विषय का अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को महिंद्रा शोरूम का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को ऑटोमोबाइल उद्योग की वास्तविक जानकारी और तकनीकी समझ प्रदान करना था।

भ्रमण के दौरान विशेषज्ञों ने छात्रों को 2, 3 और 4 पहिया वाहनों के विभिन्न प्रकार, उनके उपयोग और संरचना के बारे में विस्तार से बताया। उन्हें इंजन, ब्रेक, सस्पेंशन जैसी प्रमुख तकनीकी प्रणालियों की कार्यप्रणाली समझाई गई। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि सामान्य वाहनों में 12 वोल्ट बैटरी प्रणाली उपयोग होती है, जबकि इलेक्ट्रिक वाहनों में उच्च वोल्टेज सिस्टम का प्रयोग किया जाता है।

विद्यार्थियों ने पूरे भ्रमण में गहरी रुचि दिखाई और विभिन्न तकनीकी मुद्दों पर प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासा व्यक्त की। शोरूम प्रतिनिधियों ने उनके सवालों का समाधान करते हुए व्यावहारिक जानकारी प्रदान की।इस मौके पर प्राचार्य  अल्का पुरोहित विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक मुकेश कुमार गोराना और व्यावसायिक शिक्षिका  अनुपमा राणा और कुणाल बैरागी उपस्थित रहे।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस तरह के शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों को न केवल उद्योग की वास्तविक स्थिति से अवगत कराते हैं, बल्कि उनके व्यावसायिक ज्ञान और भविष्य के करियर निर्माण में भी सहायक सिद्ध होते हैं।