नीमच, 27 फरवरी 2026: आज शुक्रवार को अखिल भारतीय संत समिति धर्म समाज पुजारी इकाई जिला नीमच के पुजारियों ने माननीय जिलाधीश महोदय को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पुजारियों की विभिन्न समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई है।ज्ञापन में मुख्य रूप से कहा गया है कि समर्थन मूल्य पर रबी फसल का पंजीयन अपने क्षेत्र की सहकारी समिति में करने की सुविधा दी जाए। वर्तमान में पूरे जिले के पुजारियों को नीमच फूड ऑफिस जाना पड़ता है, जिससे निवास स्थल से अधिक दूरी तय करनी पड़ती है और परेशानी होती है। इस प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की गई ताकि पंजीयन आसान हो।इसके अलावा, फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन जो आम किसानों के लिए हो रहा है, उसे मंदिर के पुजारियों के लिए भी लागू करने की मांग उठाई गई। इससे पुजारियों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।ज्ञापन में एक महत्वपूर्ण मुद्दा मंदिर की कृषि भूमि पर दबंगों द्वारा किया गया अतिक्रमण भी शामिल है। पुजारियों ने मांग की है कि इस अतिक्रमण को हटाकर उक्त भूमि पुजारियों को सौंपी जाए।इस अवसर पर महेश शास्त्री, बलराम दास बैरागी, गोपाल दास बैरागी, पवन गोस्वामी, पुरणदास बैरागी, नागेश जोशी, जगदीश दास, विष्णुदास सहित अन्य पुजारी बंधु उपस्थित रहे।ज्ञापन सौंपने के बाद पुजारियों ने कहा कि ये मांगे पूरी होने से उनकी आर्थिक और प्रशासनिक समस्याओं का समाधान होगा। जिला प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपेक्षा की गई है।