(मदन बैरागी महागढ़ एम पी ग्रामीण न्यूज़)
महागढ़/मनासा , 08 मार्च 2026: मध्य प्रदेश के नीमच जिले के महागढ़ क्षेत्र में सरदार वल्लभभाई पटेल की 'एकता रथयात्रा' पहुंचने पर स्थानीय लोगों व सर्व समाजजनों ने भव्य स्वागत किया। गुजरात से शुरू हुई यह रथयात्रा नीमच, मनासा और मंदसौर जैसे जिलों से गुजर रही है, जो अखंड भारत के शिल्पी सरदार पटेल के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रतीक बनी हुई है।रथ पर सरदार पटेल की प्रतिमा और चरण पादुकाएं स्थापित हैं, जो उनके जीवन और एकता के संदेश को ताजा कर रही हैं। स्वागत समारोह में ग्रामीणों ने नारों और फूलों की वर्षा के साथ रथ का अभिनंदन किया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आमजन में राष्ट्रीय एकता की भावना जगाना है।स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह यात्रा सरदार पटेल के योगदान को याद दिलाती है, जिन्होंने 562 रियासतों को एक सूत्र में बांधा। यात्रा आगे विभिन्न क्षेत्रों में जारी रहेगी।