Banner
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588
]]>
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588

*महागढ़ में ट्रांसफॉर्म( डीपी )चोरों के हौसले बुलंद: दो ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी, मौके पर मिली भरी हुई केन*

(एम पी ग्रामीण न्यूज़)
महागढ़। क्षेत्र में बिजली उपकरणों से तेल चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीती रात चोरों ने गांव महागढ़ में एक साथ दो ट्रांसफार्मरों (डीपी) को निशाना बनाया और बड़ी मात्रा में तेल उड़ा ले गए।
किसानों की बढ़ी मुसीबत
वर्तमान में किसानों के खेतों में चरी, बाजरा और तिल की फसलों की सिंचाई (पिलाने) का काम जोरों पर चल रहा है। ऐसे समय में ट्रांसफार्मर से तेल चोरी होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे फसलों के सूखने का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, महागढ़ में हर वर्ष इस तरह की तेल चोरी की वारदातें होती हैं।
वारदात का विवरण
जानकारी के अनुसार, घटना रात लगभग 2:00 बजे की है। चोरों ने 100 केवीए कुंडलिया फर्स्ट और 100 केवीए कुंडलिया सेकंड दोनों डीपी से तेल निकाल लिया।
मौके की स्थिति: चोर इतनी जल्दबाजी में थे कि मौके पर तेल से भरी हुई केन भी छूट गई, जिसे बरामद कर लिया गया है।
अधिकारी का बयान: एरिया लाइनमैन मालवीय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों बड़ी डीपी का तेल चोरी हुआ है, जिसकी जानकारी विभाग के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।
ग्रामीणों में आक्रोश
आए दिन हो रही इन चोरियों से ग्रामीणों और किसानों में भारी रोष है। किसानों का कहना है कि सीजन के समय बिजली गुल होने से उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और इन गिरोहों पर नकेल कसी जाए।