Banner
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588
]]>
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588

*कचौली में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन*

(एम पी ग्रामीण न्यूज़)
मनासा/नीमच। विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं नालसा के दिशा-निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच के मार्गदर्शन में दिनांक 7 अप्रैल 2026, मंगलवार को मनासा तहसील के गांव कचौली में "लीगल एड क्लिनिक" का आयोजन किया गया। प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को यह सेवा ग्रामीणों के लिए निःशुल्क उपलब्ध होती है 
लीगल सर्विस क्लिनिक में पैरालीगल वॉलिंटियर एवं मानव अधिकार कार्यकर्ता कमलाशंकर विश्वकर्मा द्वारा सेवाएँ प्रदान कर आमजन को प्राधिकरण की योजनाओं से अवगत कराया तथा नालसा, सालसा एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान कैसे हो सकता है इसके बारे में जानकारी दी। साथ ही माध्यमिक विद्यालय कचौली में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों को गुड टच, बैड टच, बाल अधिकार, मूल संवैधानिक कर्त्तव्य एवं निःशुल्क कानूनी सहायता स्कीम की जानकारी प्रदान की गई, इस अवसर पर पंचायत सचिव रूपसिंह गुर्जर, माध्यमिक स्कूल प्राचार्य मयंक माहेश्वरी, सरस्वती शिशु मंदिर की प्रधानाचार्य अर्चना वेद, शिक्षकगण एवं बालक बालिकाएं उपस्थित रहे।