कुकड़ेश्वर - भगवान श्री विष्णु के अवतार, भगवसन वामन ने राजा बलि से मांगी दान में तीन कदम धरती। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की कथा के संक्षिप्त दृष्टांत के बाद, भगवान श्री कृष्ण का मनाया जन्मोत्सव हर्सोल्लास के साथ।
भगवान की कथा श्रवण से मनुष्य के समस्त पाप नष्ट हो जाते है, जीवन मे सुख, शांति, समृद्धि व मौक्ष की प्राप्ति होती है। इसी के तहत कुकड़ेश्वर क्षेत्र के गांव भागल बुजुर्ग में वैष्णव बैरागी परिवार के श्रीमती भोनीबाई - प्रभुदास बैरागी व उनके सुपुत्र सत्यनारायण बैरागी (MPEB), देवेंद्र (सुरेश) बैरागी व जयप्रकाश बैरागी (MPEB) व परिवार जन द्वारा सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन निज निवास पर विगत दिनांक 17 मई 2026 से आगामी दिनांक 23 मई 2026 तक, प्रतिदिन - सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, संगीतमय श्रीमद भागवत कथा, पंडित नरेंद्र शर्मा (आमदखेड़ी) के मुखारविंद से प्रसारित की जा रही है।
विगत दिनांक 17 मई को भगवान श्री महादेव मंदिर से कथा स्थल तक कलश यात्रा निकाली गई।
साथ ही दिनांक 20 मई को राजा बलि व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम कथा का संक्षिप्त दृष्टांत का वर्णन किया गया व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर, झांकी बनाई गई। जिसने अमरदास बैरागी, वासुदेव बने। मनमोहक झांकी व श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर परिजनों सहित कथा श्रवण करने पहुंचे महिला पुरुष श्रीकृष्ण के भजनों पर थिरके।
श्रीमद भागवत कथा आयोजन के लाभार्थी परिवारजन ने क्षेत्र के आमजन मानस से अपील की है कि आप ऊक्त श्रीमद भागवत कथा में पधारकर धर्मलाभ ले।