Banner
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588
]]>
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588

महागढ़ से नीलकंठ महादेव तक निकाली गई नवम पैदल कावड़ यात्रा

(एम पी ग्रामीण न्यूज़ मदन बैरागी महागढ़)
महागढ़।। सावन माह के पावन सोमवार के अवसर पर महागढ़ में नवम पैदल कावड़ यात्रा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यात्रा की शुरुआत मारुति मंदिर से हुई, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु कावड़ लेकर शामिल हुए।
कावड़ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नीलकंठ महादेव मंदिर तक पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए भक्ति में लीन नजर आए। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया तथा जलपान की व्यवस्था भी की गई।
नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचकर कावड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। नवम कावड़ यात्रा में ग्रामीणों और युवाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।