Banner
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588
]]>
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588

महागढ़: श्री चारभुजा मंदिर में सप्ताह जी अखंड परिक्रमा का समापन, हवन और महाआरती के बाद बांटी गई प्रसादी

​महागढ़। स्थानीय श्री चारभुजानाथ मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्री चारभुजा मंदिर सप्ताह जी अखंड परिक्रमा का धार्मिक अनुष्ठान भक्तिभाव और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर मंदिर परिसर भगवान चारभुजानाथ के जयकारों से गुंजायमान रहा।
​कार्यक्रम के अंतिम दिन पंडितों के सानिध्य में विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना और हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने आहूतियां देकर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्ध की कामना की। इसके बाद भगवान चारभुजानाथ की भव्य महाआरती उतारी गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
​समापन समारोह के अंत में उपस्थित सभी धर्मप्रेमी जनता को महाप्रसादी का वितरण किया गया। पूरे सप्ताह चले इस अखंड परिक्रमा आयोजन को लेकर ग्रामीणों और आसपास के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया।