*महागढ़ (मनासा)* - ग्राम पंचायत महागढ़ में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर आज जुलूस-ए-मोहम्मदी बड़े ही अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया।
यह जुलूस जामा मस्जिद महागढ़ से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गों से होता हुआ निकला। इस दौरान आशिक-ए-रसूल हाथों में झंडे लिए नात-ए-पाक पढ़ते हुए चल रहे थे।
पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन की खुशी में पूरे गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला। जुलूस के दौरान अमन और भाईचारे का पैगाम दिया गया।
जुलूस में बड़ी संख्या में नौजवान, बुजुर्ग और बच्चे शामिल रहे। गांव के अन्य समुदाय के लोगों ने भी जुलूस का इस्तकबाल किया।
अंत में जामा मस्जिद में दुआ-ए-खैर के साथ जुलूस का समापन हुआ।