Banner
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588
]]>
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588

प्रेस क्लब मनासा द्वारा एक दिवसीय पत्रकार कार्यशाला 15 मई को, अटल बिहारी वाजपेई सभा गृह में होगा आयोजन

(एम पी ग्रामीण न्यूज़ मदन बैरागी महागढ़)

मनासा। प्रेस क्लब मनासा द्वारा आगामी 15 मई को नगर के अटल बिहारी वाजपेई सभा गृह में एक दिवसीय पत्रकार कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर प्रेस क्लब ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
       प्रेस क्लब मनासा के अध्यक्ष रामधन विजयवर्गीय एवं संरक्षक संजय व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यशाला में नीमच, मनासा, जावद, रामपुरा, कुकड़ेश्वर, जीरन, सिंगोली सहित आसपास के क्षेत्रों के पत्रकार भाग लेंगे। कार्यक्रम के तहत सुबह 9 बजे से पत्रकारों का आगमन एवं पंजीयन प्रारंभ होगा, जबकि सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्रथम सत्र आयोजित किया जाएगा। प्रथम सत्र में माखनलाल यूनिवर्सिटी भोपाल के व्याख्याता डॉ. आशीष जोशी एवं पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस मंदसौर के प्राचार्य प्रो. जे.एस. दुबे द्वारा पत्रकारिता के वर्तमान स्वरूप, चुनौतियों एवं जिम्मेदारियों पर व्याख्यान दिया जाएगा। इसमें बदलते दौर में पत्रकारिता के स्वरूप एवं उसकी दिशा पर विशेष चर्चा होगी। द्वितीय सत्र दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग और पत्रकारिता में इसके प्रभाव पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के अंत में दोपहर 3:30 बजे से सम्मान समारोह आयोजित होगा, जिसमें नगर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, मनासा विधायक अनिरुद्ध मारू, पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र नाहटा, जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, नगर परिषद मनासा अध्यक्ष डॉ. सीमा तिवारी, जिला जनसंपर्क अधिकारी जगदीश मालवीय, पूर्व अध्यक्ष प्रेस क्लब इंदौर अरविंद तिवारी एवं नीमच जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष श्याम गुर्जर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहेंगे। सम्मान समारोह के पश्चात सभी का सामुहिक भोज का आयोजन किया जाएगा।