महागढ़। मनासा तहसील की ग्राम पंचायत महागढ़ स्थित प्राचीनश्री चारभुजा मंदिर परिसर में अच्छी बारिश एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना को लेकर सात दिवसीय सप्ताह जी की स्थापना की गई। यह धार्मिक आयोजन 19 अगस्त से 26 अगस्त 2026 तक चलेगा।
परंपरा के अनुसार सप्ताह जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर स्थापना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं द्वारा सात दिनों तक अखंड परिक्रमा लगाई जाएगी। ग्रामीणों का मानना है कि यह धार्मिक परंपरा क्षेत्र में सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा और खुशहाली की कामना से कई वर्षों से चली आ रही है।
आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और सप्ताह जी की परिक्रमा में शामिल हो रहे हैं। पूरे आयोजन को लेकर ग्रामीणों में श्रद्धा एवं उत्साह का माहौल बना हुआ है।