Banner
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588
]]>
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588

आंचलिक पत्रकार संघ ओर तहसील प्रेस क्लब मनासा रामपुरा का सामूहिक पत्रकार मिलन समारोह

बरडिया केंट:- (प्रभुलाल सिहार)जिला आंचलिक प्रेस क्लब अध्यक्ष - रमेश गुर्जर ने जानकारी मे बताया कि मध्य प्रदेश आंचलिक पत्रकार संघ ओर तहसील प्रेस क्लब मनासा रामपुरा का सामूहिक पत्रकार मिलन समारोह 27 मई बुधवार को प्रातः 11 बजे अटल बिहारी सभा ग्रह मनासा मंडी 2 न. गेट के सामने आयोजित होने जा रहा है। जिसमें बिना राजनीतिक शुद्ध केवल पत्रकार साथियों के सम्मान में सभी नेता और अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में सभी साथियों को सम्मानित किया जाएगा ।पत्रकार जगत में स्वयं ख्याति सम्मेलन बहुत होते है, प्रदेश में आंचलिक पत्रकार संघ के 12000 से ज्यादा सदस्य है। जिसमे आंचलिक पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जी टॉक और प्रदेश कमेटी के भोपाल, धार ,खरगोन ,झबुआ ,देवास उज्जैन ,ग्वालियर , जावरा, मंदसौर , नीमच के जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष ,पदाधिकारी जिला संरक्षक ,जिला कार्यकारिणी और नीमच के वरिष्ठ संपादक एवं पत्रकार साथी तसील प्रेस क्लब मनासा रामपुरा के संरक्षक अध्यक्ष और सभी पदाधिकारी और सदस्य, मनासा नगर के प्रेस क्लब मनासा के संरक्षक अध्यक्ष एवं पदाधिकारी और सभी साथियों के साथ सभी नेता गण एवं वरिष्ठ समाजसेवी अरुल अरोरा भी शामिल होंगे। इस पत्रकार मिलन समारोह में सभी साथियों को अपने अपने मन की बताना है ,जिसमे आप सभी पत्रकार साथी सादर आमंत्रित है। साथियों आप सभी पत्रकार साथी सम्माननीय है ,कुछ एक दो लोगों द्वारा भ्रम फैला कर सभी साथियों को गुमराह किया जा रहा है , ईश्वर उनकी मनोकामना पूरी करे जैसा वे चाहते है ।अगर डर दबाव और गुलामी से पत्रकार बंधता है तो शायद वे अपनी शक्ति भूल कर गुमराह हो गए है। साथियों मेरे आंचलिक प्रेस क्लब संगठन के मेरे अपने सदस्य तो हैं ही ,परन्तु हम तहसील प्रेस क्लब मनासा रामपुरा के सभी पदाधिकारी और सदस्यों का जिले तक अपना अपना वर्चस्व है ,और एक दूसरे से जुड़े है ऐसे में किसी के साथ रहना कोई बंधुआ मजदूर मानने वाले की सोच पर बड़ा दुख होता है,कि यह राजनीतिक अखाड़ा नहीं यह राजनीतिक का विश्वविद्यालय है ।छोटी सोच और बंधन डर दबाव में अगर पत्रकार हो गया तो इसे कैसे जान जोखिम में डाल कर रात हो या दिन ठंड गर्मी या हो भारी बारिश सब में सेना की तरह सबसे आगे मिलते है ,आप सभी साथी अपने विवेक से पधारे रुकना चाहते उनका विरोध नहीं आना चाहते है उनका सम्मान हमारा कर्तव्य है। अतः जिला आंचलिक प्रेस क्लब एवं तहसील प्रेस क्लब मनासा रामपुरा के समस्त पत्रकार साथियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर इस पत्रकार मिलन समारोह को सफल बनाएं।