Banner
]]>

*राशिफल 10 जून 2025 मंगलवार*


*मेष राशि*
मेष राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। माता के स्वास्थ्य में अत्यधिक सुधार आएगा। व्यापार करने वाले जातकों के व्यापार में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा, परन्तु रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से परेशान रहेंगे।

*वृषभ राशि*
वृषभ राशि के जातकों के अंदर आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु मन चिंतित रहेगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, खर्चों में वृद्धि होगी। मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। कुछ पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। खानपान में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

*मिथुन राशि*
मिथुन राशि के जातकों के जीवन में व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। किसी दोस्त के सहयोग से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु खर्चों की अधिकता से चिन्तित रहेंगे। मानसिक कठिनाइयां परेशान कर सकती हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।

*कर्क राशि*
कर्क राशि के जातकों को आत्मसंयत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ के क्रोध से बचना होगा। शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी कर रहे जातकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। मानसिक कठिनाइयां आ सकती हैं। धर्म के प्रति भाव रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के किसी सदस्य द्वारा वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है।

*सिंह राशि*
सिंह राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। अगर नई संपत्ति खरीदने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। परिवार का साथ मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य आयोजित हो सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। जीवनसाथी को स्वास्थ्ये विकार हो सकते हैं।

*कन्या राशि*
कन्या राशि के जातक आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। नौकरी करने वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। जीवन में भागदौड़ बड़ सकती है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में बदलाव के योग बनते दिखाई दे रहे हैं।

*तुला राशि*
तुला राशि के जातकों में क्रोध की अधिकता उत्पन्न हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में बदलाव करेंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। आत्मसंयत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

*वृश्चिक राशि*
वृश्चिक राशि के जातकों के मन में आशा-निराशा के भाव आ सकते हैं। वाणी में मधुरता बनी रहेगी। व्यापार करने वाले जातकों की आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे।

*धनु राशि*
धनु राशि के जातकों के मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सद्भाव का माहौल बनेगा। वाहन संबंधी खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा। जीवनसाथी से किसी बात पर नोकझोंक हो सकती है।

*मकर राशि*
मकर राशि के जातकों का कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। धर्म-कर्म में व्यस्तता अधिक रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक तनाव रहेगा। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सन्तान सुख में वृद्धि होगी।

*कुंभ राशि*
कुंभ राशि के जातकों का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा।

✧ धार्मिक और अध्यात्मिक