Banner
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588
]]>
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588

नीमच जिले में पुजारियों की आवश्यक बैठक 13 फरवरी को जीरण में

(एम पी ग्रामीण न्यूज़ मदन बैरागी)
नीमच।। 9 फरवरी 2026। अखिल भारतीय संत समिति की धर्म समाज पुजारी इकाई जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक जीरण तहसील में आयोजित की जाएगी। क्षेत्र के सभी पुजारी बंधुओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर पुजारी हितार्थ इस बैठक को सफल बनाएं।बैठक में पुजारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा होगी तथा समिति के विस्तार के लिए आगामी तैयारियों पर निर्णय लिया जाएगा। समिति के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।बैठक का विवरण:दिनांक: 13 फरवरी 2026 (शुक्रवार)समय: प्रातः 10:30 बजेस्थान: श्री किलेश्वर महादेव मंदिर, जीरण, तहसील जीरण, जिला नीमच (मध्य प्रदेश)यह बैठक पुजारी समाज की एकजुटता और विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।