Banner
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588
]]>
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588

जीरन में धर्म समाज पुजारी इकाई की बैठक सम्पन्न: मंदिर समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

(एम पी ग्रामीण न्यूज़ मदन बैरागी महागढ़)

जीरन, [13/02/2026]: धर्म समाज पुजारी इकाई, ज़िला नीमच, द्वारा आज जीरन तहसील स्तरीय बैठक का आयोजन श्री किलेश्वर महादेव मंदिर, जीरन में किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्र के सभी पुजारी बंधु उपस्थित रहे, जहाँ उन्होंने मंदिरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक का मुख्य उद्देश्य मंदिर भूमि पर अतिक्रमण, मंदिरों में बढ़ती कमियाँ, व्यवस्थागत परेशानियाँ और अन्य धार्मिक स्थलों से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श करना था। उपस्थित पुजारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को सामने रखा, जिसके निराकरण के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने का संकल्प लिया गया।

समिति के विस्तार और संगठन को और अधिक मज़बूत करने के उद्देश्य से आगामी बैठक की तिथि भी निर्धारित की गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री नरसिंह वैष्णव (बेलारी), बलराम दास बैरागी (नलवा), गोपाल दास जी (आमली खेड़ा), महेश शास्त्री (महागढ़), पंकज शर्मा (केलुखेड़ा), पूरण दास बैरागी (लसूदी तंवर), पूरण दास (केलुखेड़ा), प्रकाश चंद जी (जीरन) और रामचंद्र दास जी (बरखेड़ा) सहित कई पुजारी बंधु  उपस्थित रहे।

बैठक के समापन पर, सभी पुजारी बंधुओं ने एकजुटता दिखाते हुए धर्म समाज पुजारी इकाई ज़िला नीमच को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।