Banner
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588
]]>
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588

भव्य विदाई समारोह: शासकीय प्राथमिक विद्यालय नालेश्वर कालोनी महागढ़ में कक्षा 5वीं के छात्रों को दी गई शुभकामनाएं

(एम पी ग्रामीण न्यूज़ मदन बैरागी महागढ़)
महागढ़।।शासकीय प्राथमिक विद्यालय नई आबादी नालेश्वर, महागढ़ में आज दिनांक 19 फरवरी, 2026 को कक्षा 5वीं के छात्रों के लिए एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह आनंद और यादगार पलों से भरा रहा, जिसमें छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम का संचालन कमलेश राव (कमलेश सर) ने किया और इसमें महागढ़ संकुल की प्राचार्य महोदया श्रीमती अल्का पुरोहित, श्रीमती बाघेला मैम, और दोनों जन शिक्षक रमेश जी वेद सर व दिनेश जी बामनिया सर ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।

समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन, सरस्वती वंदना और अतिथि गीत के साथ हुआ। अतिथियों का पुष्पमालाओं से हार्दिक स्वागत किया गया, जिसके बाद कक्षा 5वीं के छात्रों को पुरस्कार वितरित किए गए।
विदाई के अवसर पर, अतिथियों और बच्चों ने अपने विचार साझा किए। सभी ने छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं, बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना करते हुए 'A+' ग्रेड में उत्तीर्ण होने का आशीर्वाद प्रदान किया।

संस्था प्रधान ऊषा सिसोदिया ने इस अवसर पर सभी गणमान्य अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि परीक्षाओं के बावजूद, अतिथियों ने विद्यालय के लिए बहुमूल्य समय निकाला, जिसके लिए विद्यालय परिवार उनका तहे दिल से धन्यवाद करता है।

यह समारोह छात्रों और शिक्षकों के लिए भावनात्मक और प्रेरणादायक रहा, जिसने विद्यालयी जीवन के अंतिम पड़ाव पर एक सुंदर छाप छोड़ी।